नैनीताल
उत्तराखंडः एक बार फिर दर्दनाक हादसे ने लील ली दो जिंदगियां, जवान बेटों की मौत से पसरा मातम…
उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसे ने दो जिंदगियां लील ली। बताया जा रहा है कि यहां एक बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवको को रौंद दिया। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जवान बेटों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां दो युवक मोटरसाईकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार दस टायरा ट्रक ने मुक्तिधाम के समीप दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन मे पुलिस को घटना की सूचना दी।
वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को 108 की मदद से हल्द्वानी भेज दिया। जहां दोनों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान घोड़ानाल स्थित पश्चिमी राजीव नगर निवासी 25 बर्षीय बलवंत राय उर्फ बल्लू जबकि दूसरे की पहचान 19 बर्षीय अजीत कुमार निवासी घोड़ानाला के रूप में की गई है। पुलिस ने परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। नए साल पर बच्चों की मौत की खबर से कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 100 वार्डों के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात…
‘आदर्श चम्पावत’ के साथ ‘आदर्श उत्तराखंड’ का संकल्प होगा साकार: सीएम धामी…
युवाओं ने सीएम धामी से किए बेबाक सवाल, बोले-भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस…
विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री


































































