नैनीताल
उत्तराखंडः गहरी खाई में जा गिरी कार, तीन लोग थे सवार…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगल के दिन अमंगल हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसा कोटद्वार में हुआ है। यहां शादी में शामिल होने के लिए जा रहे एक परिवार की कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। जो बुरी तरह घायल हो गए है। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोटद्वार के लैंसडौन एरिया में गहड़ मोड़ के पास आज सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में एक कार जा गिरी। कार सवार दिल्ली से कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन शादी में पहुंचने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की पहचान विनोद शर्मा(53) पुत्र शक्तिलाल निवासी सी 28 राम पानी लोनी गाजियाबाद, दीवान सिंह रावत(50) पुत्र पतम सिंह निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल, अवतार सिंह(42) पुत्र कृपाल सिंह रावत निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी
आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…
हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति




































































