उत्तराखंड
उत्तराखंड बोर्ड का इस दिन जारी होगा रिजल्ट, आया अपडेट…
उत्तराखंड बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गई है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। ऐसे में रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। प्रदेश के सभी मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों एवं पर्यवेक्षकों की 22 मार्च को ऑनलाइन बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो गई है। अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि राज्य के 29 केंद्रों में 27 मार्च से 10 अप्रैल 2024 तक मूल्यांकन कार्य चलेगा। जिसके लिए उप नियंत्रकों एवं पर्यवेक्षकों की 22 मार्च को बैठक होने वाली है। ये बैठक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में सभी जिलों के मुख्य नियंत्रक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 केंद्र बनाए गए हैं। 15 दिन के भीतर मूल्यांकन का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 1,993 और इंटरमीडिएट में 1,581 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। 10वीं-12वीं को 30 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…
संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .




































































