उत्तराखंड
केंद्रीय बजट 2025 -26 उत्तराखंड के लिए काफी मददगार साबित होगी- सतीश अग्रवाल
देहरादून: केंद्रीय बजट 2025 -26 उत्तराखंड के लिए काफी लाभदायक होने वाली है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा जो बजट पेश किया गया है यह वाकई में प्रदेश हित में कार्य करेगा। हमारा उत्तराखंड प्रदेश एक पर्यटक प्रधान प्रदेश है एवं यहां पर देश विदेश से काफी टूरिस्ट आते हैं और यहां के अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाते हैं।
इस बजट में टूरिस्ट डेस्टिनेशन को विकसित करने की बात कही गई है जो हमारे प्रदेश के लिए काफी फायदेमंद होगी। वही इस बजट से उत्तराखंड के लघु एवं मध्यम स्तर के व्यापारियों के लिए भी काफी कुछ सहूलियत देने वाला है। बजट 2025 -26 मध्यम वर्ग के लोगों के लिए काफी राहत देने वाला बजट है।
12 लाख तक की आय को कर मुक्त का जो प्रावधान पेश किया गया है वह नौकरी-पेशा वाले लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी। आम जनता के लिए भी यह काफी किफायती बजट है जिसके अंतर्गत एफएमसीजी प्रोडक्ट्स, ऑटोमोबाइल, एविएशन, टेक्सटाइल एवं इंश्योरेंस जैसे क्षेत्रों में राहत दी गई है इससे आम आदमी के बचत में इजाफा होगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…





























































