उत्तराखंड
काफिला रोक, लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

काफिला रोक, लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी चौक में काफिला रुकवाकर पुराने परिचित दुकानदारों एवं आमजन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए मुख्यमंत्री दुकानों में खरीदारी करने पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने उपकर पान भंडार में राजेश कुमार ’राजू भैया’ से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर राजेश कुमार भावुक नज़र आए। मुख्यमंत्री ने अन्य लोगों से भी मुलाकात कर उनके हाल चाल जाना एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी
उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…
देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…






































































