उत्तराखंड
सफर होगा आसानः पिथौरागढ़ से दिल्ली की यात्रा अब मात्र 1 घंटे में होगा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय, देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का औपचारिक शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज औपचारिक रूप से विमान सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है।
विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में AirConnectivity और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा, कि पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने में 12 से 15 घंटे लगते हैं। इस सेवा के शुरु होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी एवं समय की बचत होगी। साथ ही पिथौरागढ़ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर सीमांत क्षेत्र का विकास शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।
केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है। उल्लेखनीय है कि एलायंस एयर विमान दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल टी-3 से पिथौरागढ़, नैनीसैनी एयरपोर्ट के लिए आगामी अप्रैल माह से नियमित रूप से चलेगा। पिथौरागढ़ से दिल्ली की यात्रा में मात्र 1 घंटा लगेगा। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, अपर सचिव सी. रविशंकर, स्टेशन मैनेजर एलायंस एयर आरती शर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी…
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…



































































