देहरादून
हादसा: मसूरी में दर्दनाक कार हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर मसूरी-देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड से आ रही है। यहां पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चार युवक और एक युवतियां बताई जा रही है। जबकि एक घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मसूरी से देहरादून वापस लौटते समय चूनाखान के पास पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में छः लोग सवार थे। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर घायल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने तत्काल अपनी फायर सर्विस और एसडीआरएफ को दुर्घटनास्थल पर भेजा। जहां हादसा हुआ वहां खाई बहुत गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम जब खाई में पहुंची तो कार सवार चार युवकों की तब तक मौत हो चुकी थी। दो युवतियों की सांसें चल रही थीं। उन्हें इलाज के लिए देहरादून हायर सेंटर ले जाया जा रहा था कि इस दौरान एक युवती ने भी दम तोड़ दिया। जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…
देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…
मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…
हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…



































































