उत्तराखंड
स्कूलों के संचालन का बदलने वाला है समय, ये शेड्यूल हुआ जारी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। जिसके तहत 1 अप्रैल से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के संचालन का समय बदल जाएगा। बताया जा रहा है कि स्कूल सुबह 7:45 बजे से खुलेंगे और छुट्टी दोपहर 1:00 बजे होगी। विभाग द्वारा पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। आइए जानते है…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से सुबह जल्दी स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर 1 बजे तक छुट्टी कर दी जाएगी। समय में यह बदलाव मौसम के लिहाज़ से किया गया है। जिसके सुबह 7.45 से 8.00 बजे तक 15 मिनट की प्रार्थना सभा होगी। पहला कालांश सुबह 8.00 से 8.35 बजे, दूसरा कालांश 8.35 से 9.10 बजे, तीसरा 9.10 से 9.45 बजे, चौथा 9.45 से 10.20 बजे तक होगा। हर कालांश 35 मिनट का होगा। सुबह 10.20 से 10.45 बजे तक 25 मिनट का मध्यावकाश होगा। तत्पश्चात पांचवां सुबह 10.45 से 11.20 बजे, छठा 11.20 से 11.55 बजे, सातवां 11.55 से दोपहर 12.30 बजे व आठवां कालांश दोपहर 12.30 से 1 बजे तक होगा।
बता दें कि अभी शीतकालीन समय सारिणी के मुताबिक 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दिन के 3:30 बजे तक किया जा रहा है। 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। जिसके लिए नया टाइमटेबल जारी किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…
307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…



































































