उत्तराखंड
धमकी: CM योगी के परिजनों को जान से मारने की धमकी…
पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई सूबेदार मेजर शैलेंद्र बिष्ट समेत परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. आरोप कांग्रेस नेता यमकेश्वर जिला पंचायत सदस्य पर लगा है. कोटद्वार पुलिस ने शैलेंद्र बिष्ट की तहरीर पर कांग्रेस नेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता/बीएनएस के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पौड़ी गढ़वाल पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव हाल निवासी कोटद्वार शैलेंद्र बिष्ट ने 11 जुलाई को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि वह आर्मी में सेवारत हैं और वर्तमान में कोटद्वार में तैनात हैं. तहरीर में बताया कि यमकेश्वर विधानसभा के जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता क्रांति कपरुवाण ने 16 जून को सोशल मीडिया पर उनके परिवार के खिलाफ एक पोस्ट शेयर की. पोस्ट का विरोध करते हुए जब उन्होंने कांग्रेस नेता को फोन कर पोस्ट हटाने के लिए कहा तो कांग्रेस नेता क्रांति कपरुवाण ने उनसे गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया.
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…





























































