उत्तराखंड
पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा का ये होगा किराया…

उत्तराखंड में हेली सेवा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिए हेली सेवा शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच यह दूरी मात्र 50 मिनट में तय की जा सकेगी।
मिली जानकारी के अनुसार पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खराब मौसम के चलते अभी तक पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए यह सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। अब मौसम ठीक रहने पर कंपनी ने पंतनगर के लिए भी सेवा शुरू की जा रही है। पहली फ्लाइट में कंपनी की वेबसाइट पर इस रूट का टिकट 1048 दिखा रहा है।
बताया जा रहा है कि कंपनी का विमान पिथौरागढ़ से 12 बजकर 15 मिनट में पंतनगर के लिए रवाना होगा और वहां 1 बजकर पांच मिनट में पहुंचेगा। इसके बाद पंतनगर से 2 बजकर 5 मिनट में पिथौरागढ़ के लिए विमान उड़ान भरेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…


































































