उत्तराखंड
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बैठक में हुए ये फैसले, जानें…
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में आज कई बड़े फैसले हुए है। सीएम धामी की अध्यक्षता में कई प्रस्ताव पेश किए गए। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रिमंडल ने कुल सात प्रस्तावों पर मुहर लगी। मंत्रिमंडल की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगौली ने कैबिनेट ब्रीफिंग कर इसकी जानकारी दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्य रूप से धामी मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 को मंजूरी दे दी है। इसके जरिये सिटी बस एवं विक्रम संचालकों को पर्यावरण फ्रेंडली इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को क्रय करने के लिए सब्सिडी इत्यादि के माध्यम से किया प्रोत्साहित किया जाएगा।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा सेवा नियमावली में संशोधन सरकारी सेवा नियमावली में संशोधन।
- परिवहन विभाग की ‘उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति- 2024’ को मंजूरी।
- ‘उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति- 2024’ को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देहरादून में लागू किया जाएगा।
- वन पंचायत सेवा नियमावली को मंजूरी।
- इको टूरिज्म आदि को दिया जाएगा बढ़ावा।
- हरिद्वार में यूनिटी मॉल बनने के लिए हरिद्वार नगर निगम की 0.9 हेक्टेयर भूमि एचआरडीए को दिया जाएगा।
- बागेश्वर, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कुटुंब न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक व्यक्ति सहायता और काउंसलर के एक एक पद स्वीकृत की गई।
- देहरादून और हरिद्वार में पारिवारिक न्यायालय खोलने को मंजूरी. इसके 9 पदों को मंजूरी दे दी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 24 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी…
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार, 25.19 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…



































































