उत्तराखंड
बड़ी खबर: अभी बरसात से नहीं मिलेगी निजात, अलर्ट जारी…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा हुआ है राज्य में येलो अलर्ट के साथ 9 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर तथा कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तेज दौर होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 5 सितंबर से लेकर 8 सितंबर तक राज्य अनेक जनपदों में भारी बारिश की संभावना भी बताई है मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून,बागेश्वर, चंपावत नैनीताल जनपदों में भारी बारिश की बात कही है वही नैनीताल बागेश्वर जनपद में शुक्रवार को भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त कर लोगों को सतर्क रहने की बात कही है इसके अलावा राज्य शेष जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तेज दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्ति की है।
इस बीच मौसम विभाग में सबसे अधिक uTech. Uni.-31.5, Dhanolti-31.0, Asharori-27.5, Bajpur-21.5, Laksar-20.5, Naitwar-20.0, Berinag-19.5, Gular Bhoj-19.0, Niranjanpur-17.5, Chamba-16.5, Chakrata-16.0, Koti-15.0, Roorkee_Amfu-14.0, Sahastradhara_Iti-13.0, Takula -12.5, Jan Ki Chatti-12.0, Vikas Nagar-11.5, Nainbagh-11.5, Nainital-11.5, Champawat-11.5, Haridwar-11.5, Yamkeshwar-10.5, Raiwala-10.0, Rishikesh (Neelkanth) -9.5, Jollygrant-9.0, Hatibharkala-9.0, Mohakampur-9.0, Barkot-8.5, Laldhang-7.5, Maldevta-7. मिली मीटर बरसात रिकार्ड की है ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…
15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…
यमुनोत्री क्षेत्र के 5 मोटर मार्ग राज्य योजना में स्वीकृत…

































































