उत्तराखंड
खबर: घर के अंदर युवक की मौत से मचा कोहराम, पुलिस जांच शुरू…
संदिग्ध हालात में एक युवक का शव उसके कमरे में बिस्तर पर औधे मुंह पड़ा मिला। ग्रामीणों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। देर रात सीओ निहारिका तोमर और पंतनगर थानाध्यक्ष और दिनेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
वार्ड दो मोतीपुर निवासी 32 वर्षीय भोला विश्वास का शव बुधवार रात उसके कमरे में पड़ा मिला ग्रामीणों ने 112 पर घटना की सूचना दी सूचना पर सीओ निहारिका तोमर, पंतनगर थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी सहित दिनेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने
घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की इसके बाद शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ग्रामीणों का आरोप था भोला की हत्या कर उसे आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया गया है।
इस पर पुलिस ने कमरे को सील कर मृतक की पत्नी और उसकी सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी
हरिद्वार में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ…
टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की…
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण…

































































