उत्तराखंड
राहत: बढ़ रही गर्मी से आज राहत मिलने के हैं आसार, इन जिलों मे होगी वर्षा…
देहरादून। प्रदेश मे लगातार बढ़ रहे पारे की वजह से गर्मी ने आम जन जीवन प्रभावित कर दिया है। लेकिन आज मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून सहित उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
बीते कुछ दिनों से गर्मी का पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालात यह हैं कि बृहस्पतिवार को राजधानी देहरादून का पारा अधिकतम पारा चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे सीजन की रिकार्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान 40 के आसपास पहुंच सकता है।
वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार बताये हैं। वंही इन जिलों में बिजली भी कड़क सकती है, जबकि अन्य जिलों मे मौसम शुष्क बना रहेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































