Connect with us

उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्र -छात्राओं का इंतिजार खत्म, 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्र -छात्राओं का इंतिजार खत्म, 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी…

उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्र -छात्राओं का इंतिजार खत्म हो गया है। विभाग ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि हाईस्कूल में पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए है। वहीं इंटर में पीयूष और कंचन जोशी ने टॉप किया है। आइए जानते है कैसे चेक कर सकते है रिजल्ट

मिली जानकारी के अनुसार इस साल हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। इसमें बालकों की उत्तीर्ण 78.97 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत रहा है। शिवम मलेथा ने लड़कों में टॉप किया है, इन्होंने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं।

यूके बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर्स

1. प्रियांशी रावत – 500/500 – 100%
2. शिवम मलेथा – 498/500 – 99.60%
3. आयुष – 495/500 – 99%

यूके बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स

1. पियुष खोलिया और कंचन जोशी – 488/500 – 97.60%
2. अंशुल नेगी – 485/500 – 97%
3. हरीश चंद्र – 480/500 – 96%

बता दें कि अगर आप किसी विषय में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, तो आपको उसके लिए यूके बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। हालांकि एक, दो से ज्यादा विषयों में फेल होने पर आपको अगले साल फिर से  उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार...

ऐसे करें उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट चेक

सबसे पहले स्टूडेंट्स को वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
अब परिणाम आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Video ADVERTISEMENT

Facebook

Title

ट्रेंडिंग खबरें

To Top