उत्तराखंड
आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी आज श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ मंदिर पहुंची…
चमोली : विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर रात्रि को शीतकाल हेतु बंद हो गए जिसके बाद सेना के बैंड के भक्तिमय धुनों तथा बदरी विशाल के उद्धघोष के साथ आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी योग बदरी पांडुकेश्वर से समारोह पूर्वक गद्दीस्थल श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ मंदिर पहुंच गयी है।
इस अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया था। इसी के साथ इस यात्रा वर्ष की श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का समापन हो गया है।
देव डोली का ग्रीफ केंप सहित स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत हुआ। उद्धव जी एवं कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे तथा बीते सोमवार 18 नवंबर को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद आज आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी सहित श्रद्धालुजन श्री नृसिह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंच गये।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम
मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…




































































