उत्तराखंड
शासन ने पुलिस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी…
उत्तराखंड में जहां अभी तक हल्द्वानी हिंसा के आरोपी पकड़े नहीं गए है। कर्फ्यू लगा हुआ है वहीं शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि शासन ने एक बार फिर अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। जिसके तहत हल्द्वानी की कमान अब नए अधिकारी को सौंपी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। आइए जानते है किसे कहां भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शासन ने प्रकाश चंद्र को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और हरबंस सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल में नवीन तैनाती दी है। जिसके ट्रांसफर आदेश अपर सचिव अतर सिंह ने जारी किए है।
बताया जा रहा है कि जारी आदेश में लिखा है कि उक्त अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि अविलम्ब कार्यभार ग्रहण कर, कार्यभार प्रमाणक की प्रति गृह विभाग, उत्तराखण्ड शासन को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी का टनकपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत…
एसआईआर के बाद देहरादून में 3,992 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी…
विकास के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखंड : धामी
टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने भंडारे में की सेवा, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद…
गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का एमडीडीए ने लिया संकल्प…



































































