उत्तराखंड
शासन ने आईएएस सहित 6 अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया बदलाव…

उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने आईएएस सहित 6 अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। जिसके आदेश सहित तबादला लिस्ट जारी की गई है। हालांकि आईएएस अधिकारियों के बड़ी संख्या में तबादले की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन फिलहाल यह सूची छह आईएएस अधिकारियों की आई है। आइए जानते है किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शासन ने मीनाक्षी सुंदरम को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड की जिम्मेदारी है। इसके अलावा विनोद सुमन से सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी वापस लेते हुए सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विभाग विनोद सुमन के पास पहले की तरह ही बने रहेंगे। इसके साथ ही सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम अपने सभी दायित्वों के साथ उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड (यूआई आईडीबी) के प्रबंध निदेशक प्रभार भी देखेंगे।
बताया जा रहा है कि सचिव दीपेन्द्र चौधरी से कृषि और कृषक कल्याण का प्रभार हटाकर सचिव विनोद कुमार सुमन को दे दिया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत सुमन से सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन व प्रोटोकॉल हटाया गया है। ये सभी प्रभार सचिव दीपेंद्र चौधरी संभालेंगे। अपर सचिव विनीत कुमार अपने दायित्वों के साथ अब आईटीडीए और निदेशक यूसैक का अतिरिक्त प्रभार भी सभालेंगे।
वहीं विनीत कुमार को ये जिम्मेदारी आईएएस नितिका खंडेलवाल के मैटरनिटी लीव पर जाने के कारण उनकी जगह दी गई है।अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान से निदेशक उद्यान के प्रभार कि जिम्मेदारी वापस ले ली गई है शेष यथावत रहेगा।श्रमायुक्त दीप्ति सिंह को निदेशक उद्यान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीप्ति सिंह श्रमायुक्त की जिम्मेदारी फिलहाल देख रही हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…






































































