देहरादून
देहरादूनः रिश्तेदार के घर गया था परिवार, घर का ताला तोड़ हो गई लाखों की चोरी…
Dehradun News: उत्तराखंड में राजधानी में अपराध बढ़ता जा रहा है। दून में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पटेलनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी कर ली। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है तो वहीं पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में कल रात वार्ड 88 के विनिल खत्री पंचाचुली एन्क्लेव फेस -3 कैलाशपुर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब रविवार रात क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। वहीं जिस घर में चोरी हुई उस घर के सभी सदस्य अपने रिश्तेदारों के घर गये हुए थे। जब वह घर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बताया जा रहा है कि वह घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे पर ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। अन्दर कमरे के सभी लोकर टूटे हुए थे। उनके 3 सोने के गहने ओर कुछ कैश चोरी हो रखा था। ओर घर का सारा सामान तितर-बितर था। सूचना मिलते ही आस पास के लोगों का जमावड़ा हो गया। मामले में पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी
आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…
हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति




































































