उत्तरकाशी
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधिविधानपूर्वक हुए बंद
अन्नकूट उत्सव के पावन अवसर पर आज प्रातः 11:35 बजे विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधानपूर्वक बंद कर दिये गये। इस दौरान गंगा मैया के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा। कपाट बंद होने के उपरांत माँ गंगा की उत्सव डोली भक्तों और पुजारियों के सान्निध्य में शीतकालीन प्रवास हेतु मुखीमठ (मुखवा) गांव के लिए रवाना हुई।
अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।
इस पुण्य अवसर पर गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए पतित पावनी माँ भगवती गंगा जी से सभी के आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों का सीएम धामी ने किया सम्मान
कनखल में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी
9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की संस्तुति
सीएम धामी ने हरिद्वार से ‘बीज संजीवनी अभियान’ की शुरुआत की…
भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…




































































