उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली का किया भावपूर्ण स्मरण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का अदम्य साहसपूर्ण जीवन हमें सदैव देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, दी होली की शुभकामनाएं…
पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…
काशीपुर में रंगोत्सव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री…
हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…
नगला तराई स्थित निजी आवास पर पारंपरिक उल्लास के साथ मना होली पर्व…

































































