उत्तराखंड
Breaking: प्रॉपर्टी के लिए माँ की हत्या करने वाला आरोपी पुत्र पुलिस गिरफ्त मे…

हरिद्वार। जिले के धनपुरा गांव में फावड़े व लाठी से हमला कर मां की हत्या करने वाले आरोपित बेटे को धनपुरा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे का आदी है। पहले भी आरोपी बेटा चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इस बार उसका मकान नाम में कराने को लेकर विवाद हुआ था। जब मां ने प्रॉपर्टी देने से इनकार किया तो उसने फावड़े और डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बता दे, पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव निवासी सावन ने फावड़े से हमला कर अपनी मां कमलेश की हत्या कर दी थी। आरोपित शव को घसीटकर बाथरूम में छिपाकर भाग गया था। पड़ोसियों ने खून बहता देख पुलिस व स्वजन को सूचित किया था। इस मामले में कमलेश के पति सूरजभान ने मुकदमा दर्ज कराया था।
वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर आरोपी की तलाश और हकीकत से पर्दा उठाने के लिए टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने लगातार संभावित स्थलों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। इसी कड़ी में आरोपी सावन को धनपुरा से गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात स्वप्न किशोर की मानें तो पूछताछ के दौरान आरोपी सावन ने बताया कि वो 9वीं है। जो मजदूरी का काम करता है। उसने अपनी मां से मकान को अपने नाम करने के लिए कहा, जिस उसकी मां ने एतराज जताया। इसके बाद आरोपी ने तैश में आकर अपनी मां पर फावड़े और डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे उसकी मां की मौत हो गई और मौके से भाग गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…


































































