उत्तराखंड
टैक्स: टोल टैक्स पर 10 प्रतिशत की बढ़त, करनी होगी जेब ढीली…
पूरे देश के टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वृद्धि अब लोकल टोल प्लाजा पर भी लागू हो गई है। जिसके चलते देहरादून से हरिद्वार और हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले वाहनों को भी दस रूपये अधिक टोल चुकाना पड़ेगा।
NHA भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पीएस गुंसाई ने बताया कि टोल टैक्स में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरें रविवार की देर रात से लागू होंगी। देहरादून से हरिद्वार जाने के लिए के लिए करीब 10 रुपये टोल में वृद्धि होगी।
इसी तरह हरिद्वार से दिल्ली जाने के लिए बहादराबाद में पड़ने वाले टोल पर भी करीब इतने ही रुपये अधिक चुकाने होंगे। जबकि देहरादून से वाया भगवानपुर रुड़की होकर दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को भगवानपुर स्थित टोल पर करीब पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…
संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .


































































