Connect with us

भारत पर्व में दिखेगी उत्तराखंड की झांकी, “विकसित उत्तराखंड” की थीम पर हो रही तैयार…

उत्तराखंड

भारत पर्व में दिखेगी उत्तराखंड की झांकी, “विकसित उत्तराखंड” की थीम पर हो रही तैयार…

उत्तराखंड को इस बार 26 जनवरी पर झांकी प्रदर्शित करन का मौका नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि इस बार कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड समारोह में उत्तराखंड की झांकी नजर नहीं आएगी। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से 23 से 31 जनवरी तक लाल किले पर होने वाले भारत पर्व में उत्तराखंड की झांकी शामिल की जाएगी। जिसकी तैयारियां की जा रही है।

भारत पर्व में दिखेंगी उत्तराखंड की झांकी

मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाली झांकियों का केंद्र सरकार ने तीन साल का रोस्टर तैयार किया है। इस रोस्टर के जरिए सभी राज्यों को अपनी झांकियां प्रस्तुत करने का मौका मिल सकेगा। पिछले तीन साल से लगातार उत्तराखंड की झांकी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हो रही थी, ऐसे में अन्य राज्यों को मौका देने के लिए इस बार उत्तराखंड की झांकी परेड में शामिल नहीं होगी। हालांकि भारत पर्व पर प्रदेश की झांकी प्रदर्शित की जाएगी।

“विकसित उत्तराखंड” की थीम पर होगी झांकी

बताया जा रहा है कि सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग ने भारत पर्व के लिए प्रदेश की झांकी का मॉडल तैयार कर लिया है। यह झांकी “विकसित उत्तराखंड” की थीम पर बनाई जाएगी। देवभूमि उत्तराखंड में विकसित भारत के तहत, ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, होम स्टे, रोपवे पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। ऐसे में झांकी के अग्र भाग में पारंपरिक वेशभूषा में उत्तराखंडी महिला को स्वागत करते हुए दिखाया जाएगा।

पारंपरिक वेशभूषा में मौजूद रहेंगे कलाकार

वहीं बताया जा रहा है कि झांकी में पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, रामदाना व चौलाई की खेती व राज्य पक्षी मोनाल को प्रदर्शित किया गया। झांकी के मध्य भाग में होम स्टे को दर्शाया जा रहा है। तो वहीं झांकी के आखिरी भाग में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, रोपवे व भारत के प्रथम गांव माणा के लिए रोड कनेक्टिविटी को दर्शाया गया है। झांकी के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए कलाकार भी मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Video ADVERTISEMENT

Facebook

Title

ट्रेंडिंग खबरें

To Top