हरिद्वार
एसएसपी ने कई पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर…
उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ने कई पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। ये कार्रवाई लापरवाही के चलते किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी रमेश सिंह तनवार और एसएसआई राजेश बिष्ट को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह वॉयरलेस सैट पर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार के साथ साथ एसएसआई को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। यह आदेश जारी होने पर पुलिस में अफरातफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। देर शाम तक भी नए कोतवाली और एसएसआई की तैनाती नहीं की गई थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…






























































