उत्तराखंड
दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री से मिलीं उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या…
नई दिल्ली :- आज नई दिल्ली में उत्तराखंड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी ।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने इस भेंट के दौरान देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों का शेड्यूल तय करने हेतु केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया और उन्हें प्रदेश आगमन का न्योता दिया।
इस मुलाक़ात के दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य नें केंद्रीय खेल मंत्री का, राष्ट्रीय खेलों के लिए GAMES TECHNICAL CONDUCT COMMITTEE का गठन करने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री मंडाविया को देहरादून में आयोजित होने जा रहे ‘युवा महोत्सव’ के लिए आमंत्रित किया। मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आशा व्यक्त की कि केंद्रीय मंत्री जल्द ही देवभूमि का दौरा करेंगे और हम सभी को अपने मार्गदर्शन से लाभान्वित करेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…
30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां: डीएम
चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…




































































