देहरादून
देहरादून में सनसनीखेज वारदात, नाबालिग की मौत पर सड़क से सदन तक बवाल…
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पॉश एरिया रेसकॉर्स में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है। किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक फ्लैट में मिला है। किशोरी की मौत पर परिजनों में जहां कोहराम मच गया है। वहीं उन्होंने हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाई जा रही है। मामला सड़क से सदन तक पहुंच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला रेस कोर्स में विधायक आवास के पास स्थित फ्लैट का है। बताया जा रहा है कि मृतक किशोरी एक गरीब परिवार से है और उसकी मां कूड़ा बिनने का काम करती है। वह रेस कोर्स स्थित एक शिक्षिका के फ्लैट में नौकरानी का काम करती थी। गुरुवार सुबह पुलिस को किशोरी के फ्लैट में आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। किशोरी का शव बाथरूम से पाया गया है। मृतक किशोरी के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं।
मृतका की बहन का आरोप है कि कल दोपहर उसकी बहन डरी सहमी घर आई थी। उसने आरोप लगाया कि वह मालिक की बेटी को स्कूल के लिए तैयार कर रही थी लेकिन वह तैयार नहीं हुई तो मालिक ने उसे बेल्ट से पीटा। कुछ देर बाद उनके फ्लैट का गार्ड उनके घर आया और उसकी बहन को जबरदस्ती खींच कर ले गया। आज सुबह उसके आत्महत्या करने की बात सामने आई है जो कि गलत है, उसकी हत्या हुई है।
मृतका के गुस्साए परिजनों ने रेस कोर्स स्थित सड़क पर जाम लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने बामुश्किल लोगों की भीड़ को हटाकर जाम खोला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को सुसाइड के रूप में ही देख रही है। पुलिस ने फिलहाल मामले में फ्लेट में रहने वाले परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम
मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…




































































