उत्तराखंड
दुःखद: स्कूल मे बच्ची की तबियत बिगड़ी, अस्पताल मे मौत, कोहराम…
कोटद्वार। स्कूल में हालत बिगड़ने के कुछ मिनटों बाद पांच वर्ष की एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी, वहीं बेस अस्पताल के चिकित्सक ने सांप या किसी विषैले कीड़े के काटने से बच्ची की मौत होने की आशंका जताई है। रोते- बिलखते परिजन बेटी का शव घर ले गए।
कलालघाटी निवासी दंपती मुकेश रावत एवं रेखा की पुत्री खुशी (5) लिटिल चिल्ड्रन होम एकेडमी कण्वघाटी में यूकेजी में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार सुबह खुशी स्कूल गई थी। जहां हालत बिगड़ने पर वह बेसुध हो गई। परिजनों से संपर्क नहीं होने पर स्कूल संचालक प्रीतम सिंह खुशी को उसके घर ले गए। खुशी के माता-पिता घर पर नहीं मिले।
एक पड़ोसी की मदद से खुशी की मां रेखा को बुलाया गया। प्रीतम और रेखा खुशी को पीएचसी कलालघाटी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने खुशी को बेस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया।
बेस अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इमरान का कहना है कि बच्ची के पैर में सांप या किसी जहरीले कीड़े के काटने के निशान मिले हैं। वहीं, स्कूल संचालक प्रीतम सिंह ने सांप के काटने से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि खुशी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। वह कक्षा में सो जाती थी।
बुधवार को वह स्कूल नहीं आई थी। बृहस्पतिवार को भी वह कक्षा में बेसुध हो गई। उठाने पर भी जब वह नहीं उठी, तो उसे उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं, खुशी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…
मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा…
एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…




































































