उत्तराखंड
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किया ऐसा कारनामा, बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिनके छक्के उनके द्वारा खेली गई पारियों से अधिक है। पंत ने अभी तक 65 पारियों में 66 सिक्स लगाए हैं वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक और कमाल किया है वह कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय तो बन गए यहीं साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया।
पंत उस समय बल्लेबाजी करने आए जब टीम मुश्किल में फंसी हुई थी। उस समय आकर भारत के संकट मोचक बने पंत ने अपना 13वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा। ऋषभ पंत का यह टेस्ट क्रिकेट में 13वां अर्धशतक है, उन्होंने 50 रन का आंकड़ा 36 गेंदों में पार किया। यह किसी भी भारतीय द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक है। पंत के अलावा इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल, हरभजन सिंह और सरफराज खान का भी नाम शामिल है।
इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बतौर विकेट कीपर 100 के अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 50 से अधिक रन की सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले भारत के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पछाड़ा है। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में पंत से आगे अब सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट हैं। एडम गिलक्रिस्ट ने आठ बार यह कारनामा किया है जबकि ऋषभ पंत पांच बार कर चुके हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…





























































