उत्तराखंड
धर्म: गढ़वाल सांसद अनिल ने की गंगा पूजा, कहा संसदीय सीट को बनाऊंगा नंबर 1…
ऋषिकेश। उत्तराखंड के गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी ने चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले ऋषिकेश पहुंच कर अपनी धर्मपत्नी दीप्ति और बच्चों के साथ त्रिवेणी घाट में मां गंगा का पूजन किया। तीर्थ पुरोहित से उन्होंने निर्वाचन प्रमाण पत्र का भी पूजन कराया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने पांच सीटों पर तीसरी बार विजय दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते वह उनके हाथों को मजबूत करने का काम किया हैं। मां गंगा के समक्ष उनका यही संकल्प है कि वह गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र को देश का नंबर वन संसदीय क्षेत्र बनाएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी मंगलवार की दोपहर त्रिवेणी घाट ऋषिकेश पहुंचे। अपने परिवार के साथ उन्होंने मां गंगा का पूजन किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित होने के पश्चात सर्वप्रथम वह मां गंगा का पूजन करके यह संकल्प ले रहे हैं कि जितने भी संकल्प लेकर हमने जनता से वोट मांगे हैं उन सभी को हम पूरा करेंगे। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र को हम देश का नंबर वन आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाएंगे। आज से ही हम अपना काम शुरू कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथुला इस दौरान उनके साथ थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































