उत्तराखंड
कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों की निकली भर्ती…
Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में भर्ती रैली का आयोजन होने वाला है। बताया जा रहा है कि कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों भर्ती निकली है। पूर्व सैनिक एक बार फिर देश सेवा कर सकेंगे। केआरसी रानीखेत में दो अप्रैल को डीएससी के लिए पूर्व सैनिकों की भर्ती का आयोजन होगा। आइए जानते है कौन इस भर्ती रैली में शामिल हो सकता है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुमाऊं और नागा रेजिमेंट में भर्ती के लिए केआरसी रानीखेत में 2 अप्रैल को भर्ती का आयोजन होगा। जिसमें सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल कैटिगरी शेप- वन श्रेणी के पूर्व सैनिक भाग ले सकेंगे।
केआरसी भर्ती अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए 30 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2024 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 अप्रैल से 31 मार्च 2024 तक रिटायर हुए पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकते हैं।
बताया जा रहा है कि भर्ती रैली में शामिल होने के लिए पूर्व सैनिकों को डिस्चार्ज बुक, एजीआई, एक्सटेंडेड बीमा प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 16 रंगीन फोटो लानी होंगी। एक्स टीए पर्सन को एटीसी प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…
देहरादून में ट्रैफिक और पार्किंग सुधार पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान बनाने के निर्देश…
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: पिथौरागढ़ में तकनीकी संस्थान का विस्तार, राफ्टिंग के नए सुरक्षा नियम लागू…
मोरारी बापू की रामकथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी
मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी



































































