उत्तराखंड
रैली: मूल निवास और सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर गैरसैंण में हुजूम उमड़ा…
गैरसैण। मूल निवास और सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर गैरसैंण में प्रदेश भर से आंदोलनकारी का हुजूम उमड़ पड़ा है। हजारों की संख्या में आंदोलनकारी प्रदेश के सभी जिलों से गैरसैंण पहुंच रहे हैं। कुछ ही देर में रैली निकालने वाली है, लेकिन विभिन्न राजनीतिक दल अपने झंडे और बैनरों के साथ आंदोलन में शरीक होकर आंदोलन का श्रेय लेना चाह रहे हैं, लेकिन मूल निवास और भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने इसे गैर राजनीतिक आंदोलन बताया है और सभी से निवेदन किया कि वह किसी पार्टी विशेष के झंडे को लेकर जुलूस के साथ ना चले।
लेकिन हासीए पर चल रहा उत्तराखंड क्रांति दल के समर्थक अपने झंडा उतारने को लेकर तैयार नहीं है। इसको लेकर संघर्ष समिति और यूकेडी के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। यूकेडी कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए पुलिस को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। फिलहाल बातचीत कर यूकेडी कार्यकर्ताओं को समझाया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































