उत्तराखंड
इंतजार: ऋषिनगरी की गंगाघाटी मे राफ्टिंग पर अभी लगा रहेगा ब्रेक, करना होगा इंतजार…
ऋषिकेश। गंगा घाटी मे व्हाइट रिवर राफ्टिंग के लिए उत्साहित सैलानियों के लिए थोड़ा मायूसी वाली खबर हो सकती है, साल की दूसरे सीजन की राफ्टिंग अभी 1 सितंबर से नहीं होने जा रही है। बता दें कि हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ने पर व्हाइट रिवर राफ्टिंग पर रोक लग जाती है, जिसके चलते राफ्टिंग कंपनियां 3 महीने अपने काम को बंद कर देती है।
सीजन की दूसरी राफ्टिंग 1 सितंबर से शुरू होती है,लेकिन पर्यटन विभाग की ओर से अभी तक रीवर राफ्टिंग के लिए कोई तैयारियां नहीं की गई है, इसका कारण गंगा का जलस्तर है। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर पर्यटन विभाग की ओर से एक सितंबर से गंगा में राफ्टिंग के लिए हरी झंडी नहीं दी गई है।
पहाड़ो मे लगातार हो रही बरसात से गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं और यह सिलसिला अभी आगे कुछ और दिन चलेगा,इसलिए अभी राफ्टिंग पर 15 दिन यानी 15 सितंबर तक ब्रेक लगा रहेगा। सबकुछ ठीक रहा तो 15 सितंबर से रंग बिरंगी राफ्टे गंगा मे उतरेंगी। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिँह राणा ने बताया कि पहाड़ो मे लगातार बरसात से अभी गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर अधिक है, बहरहाल टीम जलस्तर कि रेकी करेगी उसके बाद ही राफ्टिंग संचालन करवाया जायेगा। लगभग 15 दिन के अधिक समय बाद राफ्टिंग शुरू होने की सम्भावना है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हरेला पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…
देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
हरेला पर सीएम धामी ने शुरू किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान, जागेश्वर के विकास को लेकर 8 बड़ी घोषणाएं..
हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी
पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…




































































