Connect with us

सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…

उत्तराखंड

सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…

देहरादून, 16 फरवरी । कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रशासन की तत्परता का असर साफ दिखा। कुल 163 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरण-पोषण, बैंक ऋण, आर्थिक सहायता और सेवा संबंधी मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

इंद्रानगर निवासी विधवा सुनीता ने आर्थिक तंगी और बच्चों के पालन-पोषण में कठिनाई बताते हुए सहायता की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शस्त्र को रायफल क्लब फंड से मदद देने तथा समाज कल्याण विभाग को विधवा पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश मौके पर ही दे दिए।

रेसकोर्स क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे और मारपीट करते हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल भरणपोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कराने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में ऐसे पांच से अधिक मामलों में प्राथमिकी/वाद दर्ज कराए गए।

दौड़वाला की 81 वर्षीय कांता देवी ने संपत्ति हड़पने और बैंक खाते से धनराशि निकाल लेने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्याय को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

कारगी चौक क्षेत्र में सीवर लाइन से जुड़े मामले, विद्युत पोल शिफ्टिंग में देरी, सड़क निर्माण की गुणवत्ता, मजदूरी भुगतान, अवैध अतिक्रमण और निजी फाइनेंस कंपनियों द्वारा बिना अभिलेखीय प्रक्रिया के ऋण देने जैसे मामलों पर भी संबंधित अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मास्टर प्लान के निर्देश…

पुलिस पब्लिक स्कूल की एक शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक द्वारा प्रताड़ना की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तीन दिन के भीतर जांच कर एक्शन टेकन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रशासन आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता का बढ़ता विश्वास इसी दिशा में हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top