उत्तराखंड
लोक अदालत में हुई जनसुनवाई, कुल 101 वादों का हुआ निस्तारण
रुद्रप्रयाग: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में शनिवार को जिला न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
सचिव/सिविल जज (सी0डि0), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग रवि रंजन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 49 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 26,27,017 समझौता राशि वसूल की गई।
न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रप्रयाग श्रीमती पारूल थपलियाल एंव सिविल जज (जू0डि0), बाह्य न्यायालय ऊखीमठ रोहित कुमार पाण्डेय की पीठ गठित की गयी जिसमें कुल 52 वादों का निस्तारण कर मुव0 48,54,000/- समझौता राशि वसूल की गयी।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर, सम्भागीय परिवहन अधिकारी डाॅ. संगीता भट्ट समस्त अधिवक्तागणों एवं न्यायिक कर्मचारीगणों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…





























































