उत्तराखंड
लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू, इस उत्तराखंड कांग्रेस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी…
देश में जहां चुनावी रण तैयार हो रहा है। सभी पार्टियां कमर कस चुकी है तो वहीं कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने केंद्रीय स्तर पर तमाम विभागों के अध्यक्ष बनाए हैं। जिसमें उत्तराखंड कांग्रेस नेता वैभव वालिया सहित कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए जानते है किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी..
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने देहरादून के वैभव वालिया को बड़ी जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि वालिया को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संचार विभाग के वार रूम के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। आगामी आम चुनाव के मध्य नजर दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय स्थित वार्ड रूम का अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान में वैभव वालिया संचार विभाग के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं ,तथा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगातार राहुल गांधी जी के साथ कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक पदयात्रि रहे हैं।
वहीं आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 के लिए तत्काल प्रभाव से प्रचार समिति का गठन किया गया है। जिसकी सूची जारी की गई है। संचार विभाग वार रूम के अध्यक्ष नियुक्त होने पर उत्तराखंड कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बधाई शुभकामनाएं दी है। शुभकामनाएं देने वालों में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा, उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, राजनीतिक सलाहकार अमरजीत सिंह ,महेंद्र नेगी (महामंत्री प्रशिक्षण और संगठनात्मक ढांचा सुधार) शीश पाल सिंह बिष्ट इत्यादि शामिल रहे।
Congress President Shri @kharge has constituted the Central War Room for the General Elections, 2024, as follows, with immediate effect. pic.twitter.com/8amXIRHU0F
— Congress (@INCIndia) January 6, 2024
Congress President Shri @kharge has constituted the Publicity Committee for the upcoming Lok Sabha General Elections, 2024, as follows, with immediate effect. pic.twitter.com/1uLKXzwG0i
— Congress (@INCIndia) January 6, 2024
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…
307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…



































































