उत्तराखंड
मौसम: प्रदेश में इस दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, जानिए…
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम विभाग ने 6 फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। राज्य में 3000 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से भारी हिमपात हो सकता है। रविवार और सोमवार को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को जमकर बारिश और बर्फबारी हुई, उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की ऊंची पहाड़ियों में जमकर स्नोफॉल हुआ।
मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, उधम सिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त करते हुए गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































