उत्तराखंड
पितृ पक्ष: पितरो की आत्म शांति के लिए पितृ पक्ष शुरू…
देहरादून। पितरो की आत्म शांति के लिए पितृ पक्ष मंगलवार यानि आज से शुरू हो गए हैं। यह पक्ष 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। इस दौरान लोग श्रद्धा भक्ति के साथ अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और अन्य अनुष्ठान करेंगे।
श्राद्धपक्ष शुरू होते ही ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध गंगा घाट त्रिवेणी मे विभिन्न राज्यों के कई श्रद्धालुओं आवागमन शुरू हो गया है। अपने पितरो का तर्पण, श्राद्ध करने के लिए सुबह से ही लोग गंगा तट पर पहुंचने लगे हैं। जंहा पुरोहितो और पंडितों से विधि विधान से पूर्वजों का श्राद्ध करवाया जा रहा है, आने वाले 2 अक्टूबर तक लोग अपने पितरो को गंगा घाट पर पिंडदान,तर्पण आदि देंगे।
बता दें कि हिंदू धर्म में पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष को महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में किए श्राद्ध कर्म से पितर तृप्त होते हैं और पितरों का ऋण उतरता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…
एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…
मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.
हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…




































































