उत्तराखंड
हासिल: पाकिस्तान ने ओलम्पिक पदक तालिका मे भारत को पीछे किया…
ओलंपिक 2024 अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। इस बार भारत ने अब तक कुल 5 पदक हासिल किए हैं, जिनमें 4 कांस्य और 1 रजत पदक शामिल हैं। भारत की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा से थी, जो थ्रो में स्वर्ण पदक लाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उन्हें निराशा हाथ लगी क्योंकि पाकिस्तान के अरशद ने उन्हें पछाड़ते हुए पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ओलंपिक पदक तालिका में भारत को पीछे छोड़ दिया।
13वें दिन की समाप्ति के बाद, पाकिस्तान 53वें स्थान पर था, जबकि भारत 64वें स्थान पर रहा। पाकिस्तान ने Peris ओलंपिक 2024 में केवल एक स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारत के पास एक रजत और चार कांस्य पदक हैं। बावजूद इसके,में भारत से ऊपर है, जिसका कारण है द्वारा अपनाया गया रैंकिंग सिस्टम।
ऐसे होती हैं रैंकिंग
ओलंपिक खेलों में देशों की रैंकिंग स्वर्ण पदकों की संख्या के आधार पर होती है। भले ही किसी देश ने ज्यादा रजत या कांस्य पदक जीते हों, लेकिन स्वर्ण पदक की कमी के कारण उसकी रैंकिंग कम हो जाती है। इसी वजह से भारत, जिसने अधिक पदक जीते, वह पाकिस्तान से 11 स्थान नीचे अरशद नदीम ने डाला फर्क ने पुरुषों के जेवलिन थ्रो फाइनल में अपने देश के लिए चार दशकों में पहला स्वर्ण पदक जीता और एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया। यह पाकिस्तान का ओलंपिक इतिहास में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक था। ने ओलंपिक में अब तक कुल तीन स्वर्ण पदक जीते हैं, जो 1960, 1968 और 1984 में फील्ड हॉकी में थे। पाकिस्तान ने आखिरी बार 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में एक कांस्य पदक जीता था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…
टिहरी वाहन हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 7 लाख तक की सहायता…
संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…
चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई…
टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश…



































































