उत्तराखंड
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा उत्तराखंड ने विधान सभा अध्यक्ष जी वार्ता की…

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा उत्तराखंड द्वारा आज विधान सभा अध्यक्ष, रितु खंडूरी भूषण जी से वार्ता की गई। उनके द्वारा राज्य सरकार से कर्मचारियो की पुरानी जी.पी.एफ और पेंशन ब्यवस्था को बहाल करवाने हेतु ज्ञापन देकर विस्तृत से वार्ता कर NPS की खामिया बताते हुए वर्तमान मे केंद्र सरकार से कार्मिको की वार्ता के पश्चात UPS योजना मे विगतियों के बारे मे भी बताया गया।
विधान सभा अध्यक्ष द्वारा आश्वास्त किया गया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से कार्मिको की जायज मांग को रखूंगी, मोर्चे द्वारा उत्तराखंड मे लगभग 90 हजार अधिकारी, शिक्षक व विभिन्न विभागों मे कार्यरत कर्मचारी एन. पी. एस योजना से पीड़ित है, जितने भी इस योजना से सेवानिवृत हो रहे है उनको मात्र लगभग 1000 रूपये पेंशन के रूप मे मिल रही है जिससे बुढ़ापा काटना मुश्किल हो रखा है, एन.पी.एस योजना पूर्णरूप से बाजारीकृत है, और कार्मिको की जमा धनराशि भी सुरक्षित नहीं है, विधान सभा अध्यक्ष द्वारा आश्वास्त करते हुए कहा गया कि सरकार के सम्मुख राज्य हित और कार्मिक हित मे रखी जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी
उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…
देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…






































































