उत्तराखंड
उत्तराखंडः 21 से 23 अगस्त तक होगा विधानसभा का मानसून सत्र, अधिसूचना जारी…

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 21 से 23 अगस्त तक सत्र भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों को सत्र करने की सूचना भेज दी है। वहीं, अब विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र की तैयारियां शुरू कर दी है।
अधिकारी व कर्मचारियों की एक टीम भराड़ीसैंण विधानसभा में व्यवस्थाओं में जुटी है। अब तक विधानसभा सचिवालय को पक्ष व विपक्ष के विधायकों की ओर से 480 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से सवालों का जवाब तैयार किया जा रहा है। तीन दिवसीय सत्र में प्रदेश सरकार अध्यादेश सदन पटल पर रखेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

































































