उत्तराखंड
हादसा: मानसून की हुई दस्तक, आकाश से बिजली गिरने पर दो की मौत…
खटीमा। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से दुखद खबर है। खटीमा के सैजना गांव में बिजली गिरने से परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई।
खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10रू00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे थे।
उनकी मां संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।
दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिजनों को देवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हरेला पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…
देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
हरेला पर सीएम धामी ने शुरू किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान, जागेश्वर के विकास को लेकर 8 बड़ी घोषणाएं..
हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी
पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…




































































