देहरादून
गायब: बाल कटवाने घर से गया बालक, लापता, तलाश जारी…
थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र वीरकाटल गांव का एक बालक संदिग्ध परिस्थिति मे लापता हो गया। बताया जा रहा है कि वह घर से बाल कटवाने सैलून जाने की बात कह कर गया था। मामले मे पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला रवि कुमार सैनी ने बताया कि जितेंद्र सिंह का 14 वर्षीय पुत्र वंश बीते सोमवार को घर से मोहन छुट्टी के लिए गया था। उसकी मां ने उसको बाल ना कटवाने पर डाटा था। इसके बाद वह घर से बाल कटवाने के पैसे लेकर गया था। जब वह वापस नहीं लौटा तो पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार यह किशोर मोहनचट्टी नाई की दुकान पर भी नहीं पहुंचा। पुलिस ने जब गरुड़ चट्टी और आसपास क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा की जांच की तो पता चला कि सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे वह गरुड़ चट्टी पुल से ब्रह्मपुरी की ओर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस आसपास क्षेत्र में किशोर को तलाश रही है। पुलिस की ओर से इस मामले में किशोर की 941111 2848 नंबर पर सूचना देने का आग्रह किया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































