देहरादून
देहरादून में बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स से बड़ी लूट की वारदात, आरोपी फरार…
देहरादून में बदमाश बेखौफ है। आचार संहिता को लेकर जहां पुलिस मुस्तैद है वहीं पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तो वहीं क्षेत्र में सनसनी मच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश शहर मंगलवार 19 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने सुबह सवेरे ही लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश कोतवाली की श्यामपुर चौकी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर ज्वेलर्स से लूटपाट की। ज्वेलर्स सुबह करीब 8.30 बजे अपनी दुकान से घर के लिए निकले थे, जैसे ही वो दुकान से घर की तरफ मुड़े तो मोड़ पर ही दो आदमी खड़े हुए थे। जहां बदमाशों ने पहले उन्हें धक्का दिया और फिर उनकी बाइक गिराई। इसके बाद बदमाश प्रवीण वर्मा का बैग छीनकर भागने लगे।
बताया जा रहा है कि बैग में सोने व चांदी के कुछ जेवरात थे और करीब 25 से 30 हजार रुपए का कैश था। कुल मिलाकर बदमाशों ने प्रवीण वर्मा से करीब एक लाख रुपए की लूट की है। पीडित ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बाइक सवार बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकेबंदी भी की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण
प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी




































































