Connect with us

क़ानून: भ्रष्टाचारियों को क़ानून का पाठ पढ़ा रही धामी सरकार…

उत्तराखंड

क़ानून: भ्रष्टाचारियों को क़ानून का पाठ पढ़ा रही धामी सरकार…

देहरादून। धामी सरकार लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस रही है। धामी सरकार में भ्रष्टाचारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने के बाद से अभी तक भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में 63 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इनमें से आठ अफसर और 55 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

यहां सबसे बड़ी बात है कि उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर ही कार्यवाही नहीं की जा रही बल्कि आईएएस, आईएफएस, पीसीएस, पुलिस, इंजीनियरिंग विभाग के उच्च स्तर के अधिकारी भी सलाखों के पीछे हैं।

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई को लेकर धामी सरकार ने संदेश दिया कि भ्रष्टाचार करने वाला छोटा हो या बड़ा, सभी को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, डीएम ने किया निरीक्षण…

सीएम धामी के निर्देश पर ही टोल फ्री नम्बर-1064 और एक ऐप को भी लॉन्च किया गया। इसके अलावा सीएम की ओर से विजिलेंस विभाग की लगातार करीब से निगरानी की गई।

इसी का नतीजा रहा कि विजिलेंस लगातार एक्शन में है और अभी तक 2024 में 16 ट्रैप की प्रक्रिया विजिलेंस की ओर से पूरी की गई। 21 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया है। इनमें दो बड़े अफसर और 19 कर्मचारी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…

वर्ष 2023 में भी 18 ट्रैप में 20 को जेल भेजा गया। जबकि, 2022 में 14 ट्रैप में 15 और 2021 में छह ट्रैप में सात लोगों को जेल भेजा गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Video ADVERTISEMENT

Facebook

Title

ट्रेंडिंग खबरें

To Top