उत्तराखंड
हादसा: केदारनाथ यात्रा रूट पर फिर भू स्खलन एक यात्री की मौत…
रुद्रप्रयाग। यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच एक बार भारी भू स्खलन हो गया है जिसमें एक यात्री की मलबे में दबने से मौत हो गई है। बोल्डर गिरने से कई तीर्थयात्री फंस गए। मलबे में दबे एक तीर्थयात्री का एसडीआरएफ ने निकाला। कुछ और तीर्थयात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका बनी हुई है।
सोनप्रयाग पोस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम 19:35 बजे सूचना के अनुसार सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन-प्रभावित क्षेत्र में लगतार पत्थर गिरने के कारण तीर्थयात्री फिर से फंस गये हैं। सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए, एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई।
उप निरीक्षक अशीष डिमरी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुँचने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से तीन घायलों को भारी मशसक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया। इसके साथ ही, एक शव भी बरामद किया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार पत्थर गिरने की वजह से ख़तरनाक हालात बने हुए हैं। एसडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है सभी मिलकर रेस्क्यू कार्य को जारी रखे हुए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 75 हजार रुपये की
हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक
भाजपा में सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता शामिल, भट्ट बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी पार्टी
आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…




































































