उत्तराखंड
अयोध्या में उत्तराखंड के राज्य अतिथि गृह के लिए भूमि आवंटित, यहां होगा निर्माण…
अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के पास ही उत्तराखण्ड सरकार राज्य अतिथि गृह का निर्माण करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राज्य अतिथि गृह के लिए भूमि आवंटित कर दी है।
अयोध्या में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से कुल 4700.23 वर्ग मीटर भूमि उत्तराखंड के राज्य अतिथि गृह के लिए आवंटित की गई है, जहां उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अतिथि गृह का निर्माण करेगी। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में राम लला के मूर्त रूप का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा, जिसका उत्साह पूरे देश में देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी मेला भी इसी थीम पर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि विगत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं के अनुरूप अयोध्या में राम मंदिर के समीप उत्तराखण्ड सरकार का राज्य अतिथि गृह बनाने के लिए भू-खंड खरीद के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया था, जिसके बाद राज्य संपत्ति विभाग की एक टीम ने अयोध्या में स्थलीय निरीक्षण किया था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का एमडीडीए ने लिया संकल्प…
सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि…
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को धामी ने दी श्रद्धांजलि…
नमो क्रिकेट लीग में धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, दिलाई नशामुक्ति की शपथ…
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित


































































