उत्तराखंड
रोजगार: जल्द खुलेगा नौकरियों का पिटारा,यंहा कर सकेंगे आवेदन…
देहरादून। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप भी सरकारी नौकरी के योग्य हैं, तो अपनी तैयारी तेज कर दें। सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के जरिए 171 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती निकलने वाली है।
कार्मिक विभाग के अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने लोक सेवा आयोग को 171 पदों का अधियाचन भेज दिया है। इन पदों पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के चिन्हित आन्दोलनकारियों व उनके आश्रितों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ भी मिलेगा।
लोक सेवा आयोग (UKPSC) के सचिव को भेजे गए अधियाचन में रिक्त नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक, खाण्डसारी निरीक्षक एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…
15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…
यमुनोत्री क्षेत्र के 5 मोटर मार्ग राज्य योजना में स्वीकृत…

































































