उत्तराखंड
हड़कंप: यंहा बालिका खुद हुई आलमारी मे बंद, परिजनों सहित वन विभाग मे हड़कंप…
देवप्रयाग। ग्राम पंचायत जामणखाल गांव की एक सात साल की बच्ची ने शनिवार शाम को खेल-खेल में खुद को अलमारी में बंद कर दिया। जब काफी देर तक बच्ची घर या गांव में किसी को नहीं दिखी तो घबराए परिजनों ने बच्ची के लापता होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचित किया।
प्रधान की सूचना पर रेंजर मदन सिंह रावत भी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीण लाठी- डंडे, टार्च और हथियार लेकर बच्ची की खोजबीन में जुटे। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची अलमारी से बाहर निकली। तब जाकर खोजबीन में जुटे परिजनों और ग्रामीणों सहित वन विभाग के कर्मचारियों की जान में जान आई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…
सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…
तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, डीएम ने किया निरीक्षण…
उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…



































































