उत्तराखंड
फायर: यंहा आग ने लिया विकराल रूप,तहसील परिसर पहुंची आग…

उत्तराखंड। के जंगल लगातार धधक रहे हैं। यहाँ लगातार आग से धधक रहे जंगलों से वन संपदा तो ख़ाक हो ही रही है, इसके साथ – साथ विभाग की पोल भी खुल रही है। कुमाऊं के चम्पावत जिले में जंगल की आग बुझाने और रोकथाम करने की पोल तब खुल गई जब जिले की पाटी तहसील भवन तक जंगल की आग पहुंच गई। सोमवार को जंगल की आग तहसील भवन तक पहुंच गई जिससे आसपास धुवां फैल गया ।
बता दें कि उक्त तहसील मुख्यालय में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना हैं कि यंहा पानी नहीं पहुंच पा रहा है लेकिन आग जरूर पहुंची है। तहसील भवन तक आग पहुंचने के बाद आप यहाँ के धधकते जंगलों का अंदाजा सरलता से लगा सकते हैं। सोमवार के दिन चटख दोपहरी में ख़ाक होती वन संपदा, आग से उठता धुवां आसपास की वादियों में जहर घोलने के लिए काफी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

































































